फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा से आज भी महिलाओं को मिलती प्रेरणा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म दिवस सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष मो. इसहाक खां ने कहा कि महिलाओं के लिए आज भी इंदिरा गांधी प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। इंदिरा गांधी ने पूरे जीवन जिस साहस और धैर्य का परिचय दिया उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में इंदिरा गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अपनी नीतियों से लोहा मनवाने वाली इंदिरा के आगे पूरा विश्व नतमस्तक हो गया था। कार्यकर्ताओं ने इंदिरागांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर बद्री प्रसाद मिश्र, नरसिंह प्रकाश मिश्र, शक्तेंद्र द्विवेदी, यमुना प्रसाद पांडेय, फूलचंद्र मिश्र, राम बहाल पाठक, डा. दिनेश चंद्र शुक्ल, लल्लन सिंह, बजरंगी सिंह, सलामत खां, अशोक मिश्र, सिराज अहमद, सूर्य प्रकाश, दूधनाथ तिवारी आदि थे।
इधर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरागांधी के जन्म दिवस पर कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत एकता एवं अखंडता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। भारत को आत्मनिर्भर एवं संपन्न बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 524 नेहरू युवा केंद्रों की स्थापना हो चुकी है जो 13 से 35 वर्ष के नवजवानों को संगठित करने की पाठशाला का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मनरेगा जागरूकता अभियान के तहत संड़वा चंद्रिका ब्लाक के उपाध्यायपुर कलस्टर के नौ प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए नेहरू युवा केंद्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयरन लेडी के पदचिन्हों पर चलकर ही देश को विकास के रास्ते पर लाया जा सकता है। इस मौके पर शायर इम्तियाजुद्दीन खां को कौमी एकता सम्मान मुख्य अतिथि ने दिया। इस मौके पर अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में आई रैली को माल्यार्पण करकेरवाना किया गया। इसके पूर्व सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। संचालन प्रमोद प्रियदर्शी ने किया। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के द्वारा तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें स्वागत गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पं. रवि शंकर मिश्र, योगिता यादव, सविता सिंह, गरिमा पांडेय, मीरा त्रिपाठी, आकाश त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर शेर बहादुर सरोज, राम प्रकाश पांडेय, रमेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि ओमकार नाथ, प्रभात सिंह, रंजय मिश्रा, जीतेंद्र प्रताप सिंह, अजय क्रांतिकारी, अनिल पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, राज नारायण राजन, डा.संगम लाल त्रिपाठी भंवर, हरि प्रसाद पांडेय, हेमंत नंदन ओझा, डा.पीयूषकांत शर्मा, डा.समाज शेखर, दिवाकर दिग्गज, डा.स्नेहलता पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें