फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनने से बची पद्मावत

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। स्थानीय स्टेशन से नई दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस आग का गोला बनने से बच गई। जगेशरगंज हाल्ट स्टेशन पर आग देख चालक ने ट्रेन रोक दी। किसी तरह रेल कर्मचारियों के सहयोग से काबू पाया जा सका। दो घंटे बाद रायबरेली से आए इंजन के बाद यात्री गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन

नई दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस शनिवार की शाम पांच बजे जंक्शन से रवाना हुई। चिलबिला से आगे बढ़ते हुए जैसे जगेशरगंज हाल्ट स्टेशन को पार करने लगी तभी स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इंजन से आग की लपटें उठती देख शोर मचाकर रुकने का इशारा किया। चूंकि रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन की स्पीड धीमी थी। इससे ट्रेन चालक ने ब्रेक लगा दिया। गाड़ी रुकने के बाद यात्रियों ने आग की लपटें उठती देखी तो कोच से उतर कर भागने लगे। हालांकि चालक ने स्टेशन के कर्मचारियों के सहयोग से आग पर जल्द ही काबू पा लिया। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। करीब ढाई घंटे तक स्टेशन पर ट्रेन रुकी रही। इस बीच रायबरेली से दूसरा इंजन मंगाया गया। खराबी के चलते कोच में अंधेरा छाया हुआ था। बाहर भी अंधेरा था। इसे लेकर मुसाफिरों ने हंगामा काटना शुरू किया लेकिन उन्हें किसी तरह समझा कर शांत कराया गया। दूसरा इंजन आने के बाद करीब पौने आठ बजे ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें