फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलात्मक और इंडक्शन बर्तनों की डिमांड बढ़ी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पैग के प्याले संग इस बार दीपावली पर हजारों दिल जलेंगे। मटके और बटुआ का भी जलना करीब तय है। दरअसल बाजार में इस बार अकार्षक डिजाइन वाली मोमबत्तियां लोगों को खूब लुभा रही हैं। ऐसी मोमबत्तियों के तलबगारों की संख्या दुकानदार काफी बता रहे हैं जबकि साधारण मोमबत्ती की खपत कम है। इसके अलावा इंडक्शन बर्तनों की जमकर खरीददारी हुई। लोगों ने कलात्मक और प्राचीन पद्धति के बर्तनों में विशेष रुचि दिखाई।
विज्ञापन

रोशनी के पर्व दीपावली के मद्देनजर बाजारों में तमाम तरह के आकर्षक दीप दुकानों पर उपलब्ध हैं। उनमें न सिर्फ बिजली बल्कि मोमबत्ती बाजार भी इस बार आधुनिक रंग में बदला है। तरह-तरह की डिजाइन और आकर्षक दिखने वाली मोमबत्तियां लोगों को लुभा रही हैं। सबसे ज्यादा ख्ररीद पैग के प्याले नुमा और दिल के आकार की मोमबत्तियों की है। दुकानदार रमेश केशरवानी, दीपक, संदीप कुमार, रोहित जायसवाल आदि बताते हैं कि साधारण मोमबत्तियां इस बार कम बिक रही हैं। दिल और पैग के प्याले वाले डिजाइन की मोमबत्ती लोग खूब खरीद रहे हैं। मटका और बटुआ के आकार की भी मोमबत्तियां हैं। मगर इनकी खपत उनके मुकाबले काफी कम है।
इधर बर्तनों की दुकानों पर प्राचीन और कलात्मक बर्तनों की ज्यादा मांग रही। हालांकि कई लोगों ने अपनी रसोई में बदलाव के लिए इंडक्शन चूल्हे के लिए उपयुक्त बर्तनों की खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें