फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी के सिलेंडर में भी हो रहा खेल

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। दीपावली का त्योहार करीब आने के साथ ही गैस सिलेंडर की लूट शुरू हो गई है। छूट वाला सिलेंडर भी जिले में अलग-अलग कीमतों पर बिक रहा है। एक एजेंसी पर यह सिलेंडर 406 रुपये में मिल रहा है तो दूसरी पर 420 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। पब्लिक कीमताें का यह अंतर नहीं समझ पा रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से रसोई गैस सिलेंडरों का कोटा निर्धारित करने के साथ ही जिले में कालाबाजारी तेज हो गई है। गैस एजेंसियों पर नीली किताब में लिखे पते के सत्यापन तक किसी को भी सिलेंडर देने से मना कर दिया गया। इससे हजारों लोग कनेक्शन से वंचित हो गए। अब व्यवस्था पटरी पर आने लगी तो उपभोक्ताआें को इसकी सही कीमत नहीं पता चल पा रही है। शहर की तीनों एजेंसियाें के अधिकांश उपभोक्ता गोदाम से ही सिलेंडर लेते हैं। होम डिलेवरी कब होगी, इसकी गारंटी नहीं है। बराछा की ही दो एजेंसियाें के गोदामाें से सिलेंडर लेने वाले कीमत का अंतर नहीं समझ पा रहे हैं। यश गैस एजेंसी के गोदाम पर 406 तो ओम इंडेन के यहां 420 रुपये लिये जा रहे हैं। शहर स्थित सदर बाजार के दोनों उपभोक्ता कोटे के सिलेंडर की कीमत में अंतर का कारण समझ नहीं सके। वैसे भी जिले में बिना कागज के खुलेआम एक हजार रुपये में सिलेंडर बिक रहा है। गैस एजेंसी वाले बिना कागज के किसी को सिलेंडर न देने की बात कह रहे हैं जबकि ब्लैक में सिलेंडर की भरमार है। इस बाबत ओम इंडेन के संचालक ओम प्रकाश पांडेय का कहना है कि गोदाम पर सिलेंडर देने का नियम नहीं है। ऐसे में होम डिलेवरी के लिए 419 रुपये लिए जा रहे हैं। जिन्हें गोदाम से सिलेंडर लेना हो वे प्रार्थनापत्र देकर जरूरत बताएं तो उनसे 404 रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें