फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लिया मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद

Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
 मां के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री के दर्शन-पूजन के लिए शुक्रवार को देवीधामों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। नारियल, चुनरी, बताशा आदि चढ़ाया। देवीधामों, पूजन पंडालों एवं घरों में देर शाम तक पूजन कार्यक्रम चलता रहा।  नवरात्र के अंतिम दिन वातावरण देवीमय हो गया। शुक्रवार को नवमी पर मां सिद्धिदात्री के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु का रेला भोर से देवीधामों पर उमड़ पड़ा। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हा देवीधाम में भोर में पट खुलने से पहले ही मां के दरबार में महिलाओं- पुरुषों की लंबी कतार लग गई। मां के भव्य शृंगार के बाद महाआरती शुरू हुई तो पूरा परिसर जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा। भक्त नारियल, चुनरी, बताशा, मिष्ठान, फूल माला लिए भक्त कतार में लगे रहे। महाआरती के बाद दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। कमोवेश यही हाल मां चंद्रिकनदेवी धाम में रहा। देरशाम तक पूजन अर्चन का सिलसिला चलता रहा। वहीं चामुंडा धाम, गौरादेवीधाम, संकटहरणीधाम, ज्वालादेवीधाम में भी दर्शन पूजन का दौर चला।  
विज्ञापन


नवमी पर देवीधामों, मंदिरों व घरों में कन्याभोज का क्रम चला। श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें हलुआ, पूड़ी, चने की सब्जी का प्रसाद अर्पित कर दान दक्षिणा दिया। भोर में हवन-पूजन करने के बाद कन्याभोज का क्रम शुरू हुआ जो देापहर तक चलता रहा।  पंडालों में भी कन्याओं को भोजन कराया गया। वहीं शहर के चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। परिसर में कन्याभोज का भी कार्यक्रम हुआ। आयोजक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कन्याओं को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। जामताली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सरायसेरखा में दुर्गा पूजा पंडाल में कन्या भोज कराया गया।  

रानीगंज तहसील क्षेत्र स्थित मां बाराही देवीधाम में देरशाम तक मातारानी के दर्शन पूजन को लेकर श्रद्धाओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। मुख्यद्वार से करीब 5 सौ मीटर तक लंबी कतार लगी रही। आठ बजे के बाद भक्तों का रेला शुरू हुआ तो देररात तक चलता रहा। दर्शन-पूजन को लेकर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ ही गैर जनपद के लोग भी आए। श्रद्धालुओं मां बाराही का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें