फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 के पार पहुंचा पारा, गर्मी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
32 के पार पहुंचा पारा, गर्मी का एहसास
विज्ञापन

दिनभर रफ्तार भरती रही पछुआ, तल्ख धूप से परेशान हुए लोग
कार्यालय और घरों में फर्राटा भरते रहे पंखे, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मार्च महीने के अंतिम चरण में गर्मी असर दिखाने लगी है। पछुआ हवाएं बराबर रफ्तार भर रही हैं। दिन में धूप सहन नहीं हो रही है, रात में भी ठंड का असर भी अब नहीं रह गया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गुरुवार को उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सरकारी कार्यालयों एवं घरों में दिनभर पंखे फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन

मार्च महीने के अंतिम चरण में पछुआ हवाएं जोर पकडने लगी हैं। पुरवा हवाएं स्थिर हो गई हैं। आसमान से बादल छट गए हैं। आसमान साफ हो गया है। पछुआ हवाओं के बीच धूप भी तल्ख होने लगी है। इससे गर्मी का एहसास होने लगा है। गुरुवार को सुबह से ही धूप तेज थी। सुबह 10 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। सूर्य की किरणें शरीर में चुभ रही थीं। शहर में बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, पल्टनबाजार, पंजाबी मार्केट, भगवाचुंगी सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहले जैसी चहल-पहल नहीं थी। दोपहर बाद धूप बर्दाश्त नहीं हो रही थी। शीतलपेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। उमस से लोग परेशान रहे। घरों में पंखे फर्राटे भरते रहे। सरकारी कार्यालयों में भी पंखे चल रहे थे। शाम पांच बजे के बाद बाजारों में भीड़ बढने लगी। दिनभर पछुआ की पैठ रही। इससे उमस बरकरार रही। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति के अनुसार अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें