फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ के अंदर नहीं घुसने पाएंगे अभिकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ के अंदर नहीं घुसने पाएंगे अभिकर्ता
विज्ञापन

बाहर बैठकर फर्जी वोटिंग पर लगाएंगे विराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए अभिकर्ताओं के बूथ के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। बूथ के बाहर अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था होगी और वह फर्जी वोटिंग को रोकने में मदद करेंगे।
जिले में छह मई और 12 मई को होने वाले मतदान के दिन किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अभिकर्ताओं पर अंकुश लगाने का फैसला किया है। अधिकांश बूथों पर तैनात दबंग अभिकर्ता गरीब और महिलाओं के मत जबरन अपने प्रत्याशी को डलवा देते हैं। अभिकर्ताओं की इस हरकत पर विराम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष के चुनाव में उन्हें बूथ से बाहर रखने का फैसला किया है। किसी भी प्रत्याशी के सहयोग में न तो वह मतदान कराएंगे और न ही बूथ के अंदर किसी को प्रेरित करेंगे। बल्कि वह प्रवेश द्वार पर बैठकर फर्जी वोटिंग पर विराम लगाएंगे। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि अभिकर्ता कभी-कभी अनायास विवाद पैदा करके मतदान को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। ऐेसे में उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


गड़वारा में ट्रिब्युनल कोर्ट खुलने के विरोध में मुखर हुए अधिवक्ता
न्यायिक कार्य से विरत रहकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़-अमेठी मार्ग पर गड़वारा मोड़ के निकट एआरटीओ कार्यालय के बगल ट्रिब्युनल कोर्ट की स्थापना होने की जानकारी होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने चेताया है कि अगर शहर में कोर्ट की स्थापना नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी में जुलूस निकाला और जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप था कि जिला प्रशासन जान बूझकर ट्रिब्युनल कोर्ट की स्थापना गड़वारा बाजार में कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर से बारह किमी दूर कोर्ट की स्थापना होने से वादकारियों को परेशानी का सामना करना होगा। न्याय हित में शहर में ही कोर्ट की स्थापना करने की मांग की है। इधर एडीएम से मिलकर अधिवक्ताओं ने शस्त्र नहीं जमा करने को कहा है। अधिवक्ताओं ने कहा कि शस्त्र सुरक्षा के लिए होता है, चुनाव के समय में अपराधी मौके की तलाश में रहते हैं। इस मौके पर लीलाधर दुबे, शेष बहादुर सिंह, बृजेंद्र उपाध्याय, विद्यासागर शुक्ल, अलख कुमार पांडेय, अवनीश पांडेय, विभा पांडेय, जय प्रकाश दुबे, अत्रि पांडेय, अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें