फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बादलो संग पुरवा की ठंडी बयार, दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह बादलों संग पुरवा की ठंडी बयार, दोपहर में खिली धूप
विज्ञापन

तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड, अधिकतम तापमान 20.3 व न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सि. रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सुबह बादलों संग पुरवा की ठंडी बयार ने बुधवार को ठंड में इजाफा कर दिया। गलन का भी अहसास हुआ। हालांकि दोपहर बाद पश्चिमी हवाओं की दखल से मौसम साफ हो गया। तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.3. व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सि. दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। रात भर गरज- चमक के साथ जगह- जगह बारिश हुई। इधर, बुधवार को सुबह बादलों की लुकाछिपी के बीच सूरज निकाला। सुबह 11 बजे के बाद पुरवा की ठंडी बयार तेज हुई तो बादलों की उमड़ - घुमड़ शुरू हो गई। तेज रफ्तार हवाओं से शहर में जगह- जगह दुकानों के छप्पर, बैनर व होर्डिंग भी उड़े। जगह- जगह बूंदाबांदी भी हुई। इससे ठंड मेें एकाएक इजाफा हो गया। पश्चिमी हवाओं से बादल छट गए और फिर से धूप खिल गई। पुरवा हवाओं के शांत होने से ठंड से राहत मिली। धूप लेने के लिए लोगों को घर के बाहर व छत पर देखा गया। दोपहर के बाद धूप खिली रही। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि मौसम बदलने से इसमें 7 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री जबकि न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सिएस दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पुरवा हवाओं के चलने से मौसम परिवर्तन हुआ है। पुरवा के दखल करने मौसम परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें