फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदवन इंटर कालेज को हराकर फाइनल में प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। सत्या कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को आनंदवन इंटर कालेज व प्रयागराज के बीच खेला गया। प्रयाराज ने आनंदवन को 10 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम ने 113 रनों का लक्ष्य रखा। निर्धारित 25 ओवरों के मैच में प्रयाराज 22.4 ओवर में ही आल आउट हो गई। जिसमें रवींद्र ने 23 और सौरभ ने 19 रनों का योगदान दिया। जवाब में आनंदवन इंटर कालेज की टीम 23.3 ओवर में 103 रनों पर ही ढेर हो गई। आदित्य शुक्ला ने 25 तथा सुरेंद्र यादव ने 18 रन बनाए। प्रतियोगता का फाइनल मैच बुधवार को फाफामऊ बनाम प्रयागराज के बीच होगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि विष्णु खंडेलवाल ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अवधबिहारी पाल, प्रदीप मिश्र, सूरज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें