फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर बोर्ड ने 83 वितविहीन विद्यालयों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बगैर टीसी के ही बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में असफल छात्र-छात्राओं के प्रवेश लेने वाले जिले के 83 वित्तविहीन विद्यालयों की पोल खुल गई है। बोर्ड ने नियम ताक पर रखकर प्रवेश लेने वाले ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


सत्र 2017-18 में यूपी बोर्ड परीक्षा में ही असफल होने वाले छात्र-छात्राओं की फौज नहीं है। मदरसा, आईसीएसी, सीबीएससी बोर्ड मेें भी जिले के अधिकांश छात्र-छात्राओं को असफलता हाथ लगी थी।

इन बोर्डों के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं ने अपनी नैया पार लगाने के लिए यूपी बोर्ड में प्रवेश लिया। सत्र 2018-19 की यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए इन सभी छात्रों ने जिले के अलग- अलग 83 वित्तविहीन विद्यालयों में संचालकों से जुगाड़ लगाकर प्रवेश लिया है। प्रवेश के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों ने सारे नियम ताक पर रख दिए। बगैर टीसी व अन्य विद्यालीय कोरम के ही ऐसे छात्र-छात्राओं का प्रवेश लेकर बोर्ड परीक्षा की सारी प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली। अब परीक्षा के ऐन वक्त पर विद्यालयों की इस मनमानी की पोल खुल गई है। बोर्ड की जांच में 83 वित्तविहीन विद्यालयों के करीब 1000 छात्र-छात्राएं ऐसे मिले हैं, जो दूसरे बोर्ड के हैं। प्रवेश के दौरान स्थानांतरण प्रमाण पत्र व अन्य जरूरी कागज नहीं संलग्न किया है। बोर्ड ने ऐसे 83 विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक महज 21 विद्यालयों ने ही नोटिस रिसीव किया है। बोर्ड के नोटिस से अब विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप मचा है। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि विद्यालयों को सात दिन का समय दिया गया है। नोटिस रिसीव न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें