फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसआईआर सर्वे में मृत मिले 84 हजार मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह के अंदर एसआईआर सर्वे कार्य में 77.40 फीसदी मतदाताओं का गणना प्रपत्र ऑनलाइन कर दिया गया है। सर्वे में 84 हजार से अधिक मतदाता मृत मिले हैं। वहीं, एक लाख से अधिक मतदाता दूसरे स्थानों पर प्रवास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में चार नवंबर से एसआईआर कार्य चल रहा है। कुल 2626 बीएलओ की ड्यूटी एसआईआर सर्वे कार्य में लगाई गई है। मतदाता सूची 2003 में पंजीकृत कुल 25,25,130 वोटरों के घरों पर गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। 19,54,446 यानि 77.40 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्र को ऑनलाइन कर दिया गया है।
एसआईआर सर्वे में कुल 84383 यानि 3.34 फीसदी मतदाताओं का निधन हो चुका है। वहीं, स्थायी रूप से 19,42,28 मतदाता दूसरे राज्यों में प्रवास कर रहे हैं। ऐसे में उनकी ओर से जनपद में मतदाता सूची में शामिल होने को कोई आवेदन नहीं किया गया है। 73,389 मतदाताओं ने वर्तमान में एसआईआर गणना प्रपत्र अभी बीएलओ के पास जमा नहीं किया है। 644 मतदाताओं का एसआईआर गणना प्रपत्र से सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अलग-अलग जनपदों में दिख रहे नाम
एसआईआर सर्वे में 39495 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनका नाम अलग-अलग जिले की मतदाता सूची में अंकित है। ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ तैयार कर रहे हैं। अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक फॉर्म न जमा करने पर मतदाता सूची से इन मतदाताओं को बाहर कर दिया जाएगा।
91 फीसदी गणना प्रपत्र जमा कराने का कार्य पूरा कर लिया गया है। एसआईआर कार्य पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र नहीं जमा किया है, वह 11 दिसंबर तक बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिव सहाय अवस्थी, जिला निर्वाचन अधिकारी
विधानसभावार मृत मतदाताओं की सूची
रामपुर खास- 10591
बाबागंज- 13971
कुंडा- 13550
विश्वनाथगंज- 14759
सदर- 12583
पट्टी- 8415
रानीगंज- 10514
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें