फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ कार्रवाई में काटे गए 82 कनेक्शन, 11 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में बिजली चोरी कर रहे ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने बयासी बड़े बकाएदारों का कनेक्शन भी काटा। बिजली विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता प्रयागराज के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता विद्युत एके सेठ की अगुवाई में लालगंज इलाके में बुुधवार को छापेमारी की गई।
अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव, अजय कुमार व सिलवंत सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया।
रानीगंज अजगरा, लालगंज, पहाड़पुर, धारूपुर व राहाटीकर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत दस हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। उधर, अवैध रूप से विद्युत केबिल जोड़कर बिजली चोरी करने के आरोप में अचकवापुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा, हरनाहर निवासी राजेश कुमार गुप्ता, शेष नारायण तिवारी, सोनू मौर्य, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, हरिचंद्र व पाइन्दापुर जलेसरगंज निवासी राजेश प्रजापति व जगन्नाथ श्रीवास्तव तथा रानीगंज अगजरा विद्युत उपकेंद्र इलाके के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जेई लालगंज पवन कुमार व जेई धारूपुर अजय कुमार की तहरीर पर विद्युत थाने में केस दर्ज होने व 82 बकाएदारों का कनेक्शन काटने से लालगंज विद्युत खंड के हड़कंप मच गया। अधिशाषी अभियंता एके सेठ ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए अवर अभियंताओं को छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। लालगंज व सांगीपुर विद्युत उपखंड के विद्युत चोरी रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ करने वाला दबंग धारदार हथियार लेकर पहुंचा धमकाने
पुलिस की लापरवाही से रिटायर्ड फौजी परेशान हैं। बेटी से छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने के मामले में कार्रवाई नहीं करने से आरोपी दबंग अब धारदार हथियार लेकर हमला कर रहा है। आए दिन रिटायर्ड फौजी के परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। पुलिस के ढुलमुल रवैए से पीड़ित परिवार दहशत में जी रहा है।
लालगंज कोतवाली के कांसापुर हंडौर में पुलिस की लापरवाही से एक रिटायर्ड फौजी का परिवार मुसीबत में आ गया है। गांव के एक दबंग किस्म के युवक ने पहले रिटायर्ड फौजी के बेटी से छेड़छाड़ की। मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंग आरोपी आए दिन परिवार के साथ गालीगलौज व जाने से मारने की धमकी देता है। रिटायर्ड फौजी का आरोप है कि बीतक तीन अगस्त को छेड़छाड़ का आरोपी हाथ में धारदार हथियार के लेकर घर पर चढ़ आया। परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों दौड़े, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चला गया। अफसरों को दिए शिकायती पत्र में रिटायर्ड फौजी ने कहा है कि दबंग किस्म के आरोपी ने उसका व उसके पूरे परिवार का जीना मुश्किल कर रखा है। लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बारे में सीओ जगमोहन सिंह ने कोतवाल को घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
अफसरों की फटकार पर चौथे दिन दर्ज हुआ रंगदारी मांगने को केस
व्यापारी से बीस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आखिरकार चौथे दिन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अमर उजाला में लगातार प्रकाशित हो रही खबर पर अफसरों की फटकार मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
लालगंज नगर के व्यापारी अंजनी कौशल से अज्ञात बदमाशों ने बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस पर उन्होंने आठ अगस्त को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से पीड़ित परिवार ने घर से निकलना बंद कर दिया। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया। लगातार चार दिन खबरें प्रकाशित होने पर अफसरों ने कोतवाली पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए केस दर्ज करने का निर्देश दिया। तब जाकर लालगंज पुलिस ने बुधवार को आननफानन में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। सीओ जगमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
आडियो वायरल, राजा के साथ लखनऊ में हूं, शाम तक कुंडा आ जाना
लालगंज के व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में रंगदारी मांगने वाला यह कहते सुनाई पड़ रहा है कि तुमने मेरा जमीन में बीस लाख का नुकसान करा दिया। पैसे लेकर शाम तक कुंडा आ जाना। अभी मैं राजा के साथ लखनऊ में हूं। आडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप उठा। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा ने बयान जारी कर कहा है कि कथित ऑडियो क्लिप में साजिश के तहत राजा नाम लिया जा रहा है। राजाभैया की छवि खराब करने के लिए ऑडियो क्लिप में उनका नाम घसीटा जा रहा है। उधर ,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के लालगंज ब्लाक अध्यक्ष अंजनी सिंह साधू ने कोतवाली में तहरीर देकर राजाभैया को बदनाम करने के लिए बनाए गए फर्जीआडियो टेप के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के किसाना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भी झूठा आडियो टेप बनाने वाले षडयंत्रकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले का पर्दाफाश किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने राजाभैया की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें