फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड कापियों में नोट खोजने को लेकर परीक्षकों में तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों में नोट खोजने को लेकर परीक्षकों में तकरार
विज्ञापन

40 से अधिक कापियां देने पर लगी पाबंदी
फोटो खींचने पर बोर्ड ने लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में नोटों को खोजने को लेकर परीक्षकों और डिप्टी हेड में तकरार हो रही है। आलम यह है कि अधिकांश डिप्टी हेड परीक्षकों के आने के पहले ही कॉपियों में रुपये टटोलते हैं, उसके बाद परीक्षकों को जांचने के लिए देते हैं। रुपये पाने वाले लोग नोट को मुस्करा जेब में रखते हैं, तो नहीं पाने झल्ला उठते हैं। इधर, बोर्ड ने एक दिन में एक परीक्षक को 40 से अधिक कॉपियां जारी करने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इंटरमीडिएट में सभी विषयों के एक-एक पेपर होने के कारण इस वर्ष उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या घटकर आधी हो गई है। अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की कॉपियों में नोट निकल रहे हैं। नोट जेब में रखने के लिए कुछ डिप्टी हेड ने नई युक्ति निकाली है। वह सुबह मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षकों के आने के पहले ही कॉपियों का बंडल लेकर पहले रुपये टटोल लेते हैं, बाद में परीक्षकों के आने पर उन्हें कॉपियां थमा देते हैं। सोमवार को जीआईसी में एक डिप्टी हेड और परीक्षक के बीच जमकर तकरार हुई। एक कॉपी को दिखाते हुए परीक्षक ने दावा किया, कॉपी से रुपये निकाल लिए गए हैं, जबकि डिप्टीहेड का कहना था, कि रुपये लगे ही नहीं थे। हालांकि यह नई बात नहीं है, रुपये को लेकर डिप्टी हेड और परीक्षक के बीच विवाद होना आम बात हो गई है। इसलिए अब व्यवस्था बनाई गई है, कि परीक्षकों के आने पर ही कॉपियों का बंडल जारी किया जाएगा। हालांकि एक परीक्षक को 40 से अधिक कॉपियां देने पर रोक लगा दी गई है। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि जो परीक्षक गायब हैं, उनकी सूची तलब की गई है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें