फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12-14 वर्ष के 80 प्रतिशत बच्चों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
80 percent of 12-14 year olds got the vaccine
विज्ञापन
जिले में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम है। उन लोगों को विशेष रुप से सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में 12-14 आयु के 80 प्रतिशत बच्चों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। जबकि 15-17 आयु वर्ग के बच्चों को अभियान चलाकर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय के सभागार में हुई पीएचसी , सीएचसी और जिला महिला अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के इलाज एवं उनकी मृत्यु के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से जिला महिला चिकित्सालय में कोई भी केस रेफर करने के पूर्व अधीक्षक महिला चिकित्सालय को दूरभाष पर अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से सूचित अवश्य किया जाए, ताकि संबंधित मरीजों का तत्काल उपचार शुरू हो सके।
डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मातृ मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए इसके सम्यक इलाज एवं सही समय पर अस्पताल में पहुंचने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की प्रारंभिक जांच, टीकाकरण एवं एनीमिया की जांच के लिए आशा का दायित्व निर्धारित किया जाए। जिलाधिकारी ने शत- प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें