जीआईसी में बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करते शिक्षक। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
सोमवार को मूल्यांकन के तीसरे दिन चार केंद्रों पर कुल 34226 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। तीसरे दिन भी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की अनुपस्थिति का सिलसिला जारी रहा। 2150 परीक्षकों में से कुल 722 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब तक कुल 89094 उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है।
हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को मूल्यांकन के तीसरे दिन भी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की अनुपस्थिति की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तेजी नहीं आई। केपी इंटर कॉलेज में 9192 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 414 परीक्षकों में सिर्फ 247 परीक्षक ही मौजूद रहे।
इसी तरह तिलक इंटर कॉलेज में 17736 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 722 परीक्षकों में से 492 उपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 5061 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। 420 परीक्षकों में से सिर्फ 174 ही उपस्थित रहे। इसी तरह पीबी इंटर कॉलेज में 2237 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। 594 परीक्षकों में 383 उपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है।