फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई, गुड़गांव से आए 72 लोग, कोरोना केयर सेंटर पर हुई जांच

विज्ञापन
72 people from mumbai, gurgaon, investigated at corona care center - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मुंबई और गुड़गांव से आने वाले 72 लोगों को लेकर चार बसें शुक्रवार की सुबह बेल्हा पहुंचीं। शहर के हादीहाल स्थित कोरोना केयर सेंटर में सभी लोगों की जांच के बाद क्वारंटीन सेंटर बीएसएस एकेडमी में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले में बाहर से आने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार की सुबह चार बसों में सवार होकर मुंबई, गुड़गांव, उरई, झांसी से 72 लोगों को लेकर रोडवेज बसें शहर पहुंचीं। बस पहुंचने के पहले ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया था। बसों के जिले में प्रवेश करते ही हादीहाल स्थित कोरोना केयर सेंटर लाया गया, जहां सभी जांच करने के साथ ही संदिग्धों के सैंपल भी लिए गए।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही मुंबई से आने वालों पर विशेष नजर रखते हुए सैंपल भी लिया। इधर, दोपहर बाद जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को कटरारोड स्थित फुलवरिया के बीएसएस एकेडमी में क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 37 लोगों को रानीगंज और 35 लोगों को बीएसएस में रखा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में आने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसलिए जिले के क्वारंटीन सेंटरों को खाली रखने का फैसला लिया गया है। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने के साथ ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें