फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा निरस्त होने के विरोध में जारी रहा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्चा निरस्त होने के विरोध में जारी रहा धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

कचहरी में प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने से अभी उनका आक्रोश कम नहीं हुआ है। शनिवार को कचहरी में एकत्रित होकर प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर पर्चा बहाल करने की मांग की।
जिला निर्वाचन अधिकारी की जांच में लोकसभा चुनाव के लिए निरस्त हुए 17 पर्चों के विरोध में अभी भी धरना-प्रदर्शन का दौर जारी है। शनिवार को कचहरी में एकत्रित हुए प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनका पर्चा जानबूझकर खारिज किया गया है। प्रत्याशियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि अगर प्रत्याशी के पर्चे में कोई कमी थी तो उसे जिला प्रशासन को बताना चाहिए था, मगर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तानाशाही रवैया दिखाते हुए हम लोगों का पर्चा खारिज कर दिया। प्रत्याशियों ने जताया है कि अगर न्याय न मिला तो हाईकोर्ट दरवाजा खटखटाया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में हरिकेश कुमार, जगदीश लाल, जयसिंह यादव, संजीव कुमार, जयप्रकाश, शिवकुमार, मोहनलाल, कल्पना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम ने वाहन स्वामियों से मांगा सहयोग
समय से भुगतान कराने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम मार्कण्डेय शाही ने निजी स्कूलों के वाहन स्वामियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में सहयोग मांगा है। उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही किराए का भुगतान कर दिया जाएगा।
शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय में शासकीय, सीबीएससी, आईसीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अधिग्रहीत किये गए समस्त वाहन स्वामियों के साथ बैठक कर अधिग्रहीत वाहन को छह मई और 12 मई को भेजने को कहा है। डीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को ले जाने, ले आने के लिए वाहन की आवश्यकता होती है, इस कार्य के लिए जो भी वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं, वह समय से अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचे और जिससे जिले में बेहतर ढंग से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हो सकें। डीएम ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में लगे वाहनों का समयबद्ध तरीके से आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि समस्त वाहन स्वामी संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी परिवहन से अपना ड्यूटी आदेश तथा लॉगबुक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। बैठक में जलराजन चौधरी, परियोजना निदेशक दयाराम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव आदि मौजूद रहे।

लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना मताधिकार
अधिवक्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए डीएम के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस मतदाता जागरूकता रैली में अधिवक्ताओं द्वारा छह मई व 12 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न स्लोगनों जैसे सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, प्रतापगढ़ ने भरी उड़ान, शत प्रतिशत करें मतदान, है यह सबकी जिम्मेदारी, डालें वोट सभी नर-नारी, जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार जैसे नारों से मतदाताओं को जागरूक किया गया। रैली में एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर विनीत कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पांच साल की सजा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। एडीजे प्रशांत मित्तल ने महेशगंज इलाके के लोकइयापुर अठैसा निवासी राजेश कुमार को पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पांच वर्ष सश्रम कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। संग्रामगढ़ इलाके के अमौसी निवासी यादवेंद्र यादव ने महेशगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बहन भावना देवी ने आत्महत्या कर ली। इसके लिए उसने पति, सास, ससुर, ननद को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें