फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को सहूलियत: रात में अब नहीं गुल होगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक नहीं कटेगी बिजली
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने अधिशाषी अभियंताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति का दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पढ़ाई के दौरान रात में अब उन्हें बिजली कटौती के चलते परेशान नहीं होना पड़ेगा। रात में हो रही कटौती को ऊर्जा मंत्री ने संज्ञान में लिया है। शाम छह बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति होगी। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में सभी अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से चल रही है। हाईस्कूल व इंटर में यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के 1 लाख 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा प्रतिभाग कर रहे हैं। परीक्षा 2 मार्च तक होगी। उनकी पढ़ाई में विद्युत कटौती बाधक बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। कभी रात नौ बजे बिजली कटौती होती है, कभी ढाई बजे तो कभी तीन बजे बिजली के दर्शन होते हैं। परीक्षार्थियों की इस समस्या को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संज्ञान में लिया है। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा तक रात्रि कटौती न करने को लेकर निर्देशित किया गया है। इसका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक धीरज ओझा ने की थी पहल
बोर्ड परीक्षा के दौरान रात्रि कटौती की समस्या को लेकर रानीगंज के क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की थी। उन्होंने रात में गांवों हो रही विद्युत कटौती की समस्या के बारे में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को अवगत कराया था। ऊर्जा मंत्री ने इसे संज्ञान में लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें