फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरामेदनीगंज में 101 राशनकार्ड मिले फर्जी 18-26-07

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सपा राज में बने राशनकार्डों के फर्जीवाड़े का खुलासा होने लगा है। कटरामेंदनीगंज में सत्यापन में करीब 101 राशनकार्ड फर्जी मिले हैं। वहीं टाउन एरिया के पात्रों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

टाउन एरिया कटरामेदनीगंज में ऐसे लोगों का राशनकार्ड बना दिया गया था, जो कार से चलते हैं। जिनके पास दस चक्का ट्रक है। सत्यापन में हुए खुलासे में लखपति लोगों को राशनकार्ड निरस्त करने की संस्तुति की गई है। पात्रों को योजना का लाभ दिए जाने की पहल हो रही है। टाउन एरिया में करीब 939 पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड बनाया गया था। इसमें लगभग 838 राशनकार्ड तो पात्र मिले, लेकिन 101 राशनकार्ड अपात्रों को दिए गए थे। बताया जाता हैकि इन दिनों जिले के सभी ग्रामपंचायतों और नगर पंचायतों में राशनकार्डों का सत्यापन हो रहा है। इसमें अपात्रों को बाहर किया जा रहा है। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश मिश्र ने बताया कि अगले सप्ताह जिले भर की सत्यापन रिपोर्ट आ जाएगी।
विज्ञापन



कटरामेदनीगंज में 101 राशनकार्ड मिले फर्जी
जिला प्रशासन के सत्यापन में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें