फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले 69 पर मुकदमा

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 69 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी। हालांकि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने महिला व आरक्षी की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ठकुराइन का पुरवा भदरी निवासी कमलेश के घर के सामने ग्राम प्रधान का भतीजा अनिल पुत्र राम लखन पटेल बुधवार की रात गाली गलौज कर रहा था। कमलेश के विरोध करने पर वह धमकाते हुए निकला और कुछ ही देर में साथियों के साथ पहुंचकर कमलेश के घर पर धावा बोलकर मारपीट की। बीच बचाव में कमलेश की मां तारा देवी पत्नी रोहितलाल, भाई करन व पत्नी राखी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल100 मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
कुछ देर बाद कुंडा पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सभी को लेकर पुलिस आगे बढने लगी। अचानक पुलिस वाहन को ग्रामीणों ने घेर कर पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लाठी डंडे के साथ ही धारदार हथियार से भी हमला किया। जिससे मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह यादव, संतोष कुमार यादव व राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में पुलिस चार लोगों को पकडक़र कोतवाली ले आई। रात में हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वे घर छोडक़र फरार थे।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने तारा देवी पत्नी राहितलाल की तहरीर पर प्रधान राम मिलन उर्फ चुहिया, अनिल, सुनील, आकाश, विकास, भानमती, पंकज, जियालाल, दीपक पटेल, अरविंद पटेल सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर आरक्षी योगेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर 19 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी काम में बाधा, जान से मारने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें