फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानधाता पीएचसी के महिला चिकित्कसक, कुंडा के बैंक कर्मी समेत 66 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
:ेलवे स्टेशन प्लेटफार्म फुट ओवर ब्रिज को सेनेटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है। बुधवार को 24 घंटे के भीतर 66 और लोग संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा मरीज लालगंज के हैं। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3007 हो गई है। इनमें 809 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जांच में मानधाता पीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पाजीटिव आई। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। रानीगंज सीएचसी में हुई जांच में कायस्थ पट्टी के दंपति कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, लालगंज सीएचसी में मंगलवार को 71 लोगों की जांच की गई। इनमें सात लोग संक्रमित मिले।
नेताजीपुरम के एक तीस वर्षीय युवक, शीतलमऊ के 27 वर्षीय युवक के साथ लालगंज कस्बे के तीन युवक संक्रमित मिले। वहीं समरपुर और राजापुर रनिया के एक-एक युवक और एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कुंडा में हथिगवां के बाबा का पुरवा का युवक और एसबीआई कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 808 एक्टिव केस हैं। 27 मरीज संत एंथोनी कोविड अस्पताल और 26 लोग प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती हैं। जिले में कुल 474 हाटस्पाट है। अब तक जिले में 3007 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें