फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत अंथोनी कोविड अस्पताल के नोडल अफसर समेत 65 संक्रमित

विज्ञापन
कंधई में तैनात दरोगा की पिटाई से घायल युवक राघवेन्द्र यादव। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को संत अंथोनी कोविड अस्पताल के नोडल अफसर समेत 65 लोग संक्रमित मिले। कोहड़ौर थाने के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1396 पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अगस्त में भी कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संत अंथोनी कालेज में बने कोविड अस्पताल के नोडल अफसर डा. डीके वर्मा भी एंटीजन जांच में संक्रमित निकले। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा कोहड़ौर थाने में तैनात एक दरोगा व दो सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हर कोई शुक्रवार को थाने से दूरी बनाता नजर आया।
इसके अलावा पट्टी कस्बे में चार संक्रमित मिले। बेलखरनाथ सामुदायिक अस्पताल में शुक्रवार को कुल 50 लोगों की जांच हुई। जिसमें आठ लोग संक्रमित निकले। उड़ैयाडीह ग्रामीण बैंक के दो कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। करनपुर खूझी और दहिलामऊ में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कालाकांकर सीएचसी में डॉक्टर समेत तीन स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित निकले। रेलवे कालोनी में रहने वाले एक मीडियाकर्मी व उनके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 901 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

कंधई थाने के दरोगा की गुंडई, पास न मिलने पर लैब तकनीशियन को पीटा
कंधई थाने के दरोगा ने दिल्ली के लैब तकनीशियन को दीवानगंज बाजार में बुरी तरह पीट दिया। पिटाई से तकनीशियन लहूलुहान हो गया। कंधई के पूरे देवजानी में हुई घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य निरीक्षण करने जा रहे थे। इसके लिए दीवानगंज बाजार में स्कार्ट में कंधई थाने के दरोगा अनुज यादव की ड्यूटी लगी थी। दीवानगंज बाजार में पिकअप से पास न मिलने पर दरोगा बौखला उठा।
उसने वाहन में सवार लैब टेक्नीशियन राघवेंद्र यादव निवासी अधारगंज थाना अंतू को जमकर पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। राघवेंद्र रिटायर्ड सेना के कैप्टन आरएस यादव का बेटा है। वह अपने भतीजे सुबेदार यादव के साथ पट्टी से घर की ओर लौट रहा था। आसपास के लोग घायल राघवेंद्र को उसी मालवाहक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ गए। हालांकि एसपी उस रास्ते से पूरे देवजानी गए भी नहीं। दरोगा की करतूत से हर कोई दंग नजर आया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें ऐसी घटना की जानकारी नहीं है।

बेलखरनाथ सीएचसी में कोरोना जांच के लिए सेम्पल लेता स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें