फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार: एसडीएम
विज्ञापन

डायट में हुई रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता
मदाफरपुर/पृथ्वीगंज बाजार (ब्यूरो)। मतदान जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिले के डायट में छात्र-छात्राओं ने जहां रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, वहीं पट्टी में आशा बहुओं और आंगनबाड़ी ने रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। पट्टी ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम पट्टी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। डायट में बुधवार को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओँ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियम सिंह प्रथम, शालिनी, प्रिया द्वितीय और अर्चना मौर्य, प्रिया शुक्ला, ऋतु सरोज को तीसरा स्थान मिला। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में रेड ग्रुप को प्रथम, ग्रीन को दूसरा और व्हाइट को तीसरा स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में मानवी सिंह, शाहनाज, गुंजा विश्वकर्मा पुरस्कृत की गईं। निर्णायक की भूमिका डायट प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्र, डॉ. राकेश कनौजिया ने निभाई।
पट्टी ब्लाक सभागार में तरुण चेतना व स्वीप प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गय। जिसमें एसडीएम पट्टी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ होता है। स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी डा. विंध्याचल सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि मतदान स्थल तक अधिक-अधिक संख्या में जाकर मतदान करें। इस मौके मो. नसीम अंसारी, मुन्नी बेगम,पूर्व उप कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख सीताराम वर्मा, मो. समीम, सर्वेश मिश्र ,हकीम अंसारी, अच्छेलाल बिंद, राकेश गिरि, बृजलाल वर्मा,शिवकुमारी, शकुन्तला, रीना,बिन्दु, आरती,संजय,रूबी, प्रभारी सीडीपीओ विद्या देवी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक से मिलने का समय शाम को छह से सात बजे तक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में तैनात लोकसभा सामान्य प्रेक्षक थीरु ए गनानासेकरन लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में ठहरे हैं। कोई प्रत्याशी या सामान्य व्यक्ति शाम को छह से सात बजे तक मुलाकात कर सकता है। पीडी दयाराम यादव ने बताया कि 9450197325 और 05342-220054 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें