फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत 59 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
महिला अस्पताल में आयोजित टीकाकरण अभियान के तहत महिला को टीका लगाती नर्स। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लोगों की जान पर अब भारी पड़ रही है। 24 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट करने का स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है। जिले में 74 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 59 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं रानीगंज के जामताली के रहने वाले कोरोना संक्रमित युवक को लेकर परिजन शहर के एक निजी अस्पताल आए। जहां पर पहले चिकित्सकों ने कोरोना की जांच कराई। जांच में कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे जिला महिला अस्पताल के एलटू भेज दिया गया। एलटू अस्पताल पहुंचने के पहले जामताली के युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर लालगंज इलाके के रहने वाले संक्रमित का लखनऊ में उपचार चल रहा था।
रविवार को उसकी भी मौत हो गई। कुछ दिन पहले उसका बेटा संक्रमित हुआ था। वह निगेटिव होकर अपने घर लौट आया है। रविवार केे 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमित मिलने वालो में पट्टी सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी शामिल हैं। नवोदय विद्यालय के एक कर्मचारी की भी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन

लालगंज के हंडौर और लालगंज ब्लाक के रहने वाले दो युवक भी कोरोना की जद में आए हैं। आवास विकास कालोनी में रहने वाली अवकाश प्राप्त शिक्षिका अरुणा सक्सेना का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। उनकी पुत्री लक्ष्मणपुर में शिक्षिका है। जिले में एक साथ 59 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने और दो लोगों की मौत से अब खौफ देखा जा रहा है।
सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने कहा कि जामताली के जिस युवक की मौत हुई है उसके बारे में जानकारी है। मगर लालगंज के संक्रमित युवक के मौत की भी जानकारी मिली है। हालांकि अभी लखनऊ से कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें