फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने बहुजन मुक्ति मोर्चा नेता समेत 54 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगी बहनों की मौत से आक्रोशित होकर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बहुजन मुक्ति मोर्चा के नेता समेत 54 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस अब सख्त रवैया अपनाने लगी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी सुभाष राव की बेटी शिवांगी व अंजलि सोमवार को अष्टभुुजानगर स्थित स्कूल से इलाज कराने की बात कहकर निकली थीं। दूसरे दिन दोनों का शव सांगीपुर के कुंभापुर घाट के करीब सई नदी में मिला था। दोनों बहनों के शवों का रात में ही प्रयागराज में अंतिम संस्कार करा दिया गया।
जिससे आक्रोशित रिश्तेदार व ग्रामीणों ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर बुधवार को अष्टभुुजानगर के करीब सिटी-मीराभवन मार्ग पर जाम लगा दिया। इसमें बहुजन मुक्ति मोर्चा समेत अन्य लोग शामिल थे। इस मामले में सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनिल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने बहुजन मुक्ति मोर्चा के नेता हरिकेश गौतम, केडी गौतम, नन्हे समेत चार नामजद समेत 54 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि यदि लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया तो सभी के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। प्रकरण को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें