फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने सेवानिवृत्त अध्यापक के 25 हजार उड़ाए

विज्ञापन
हिार बाजार के बैंक आफ बड़ौदा में ठगों के दिए गए कागज दिखाता युवक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नाती के साथ बैंक से पेंशन का पैसा निकालने आए सेवानिवृत्त अध्यापक के 25 हजार रुपये उचक्कों ने पार कर दिए। पैसा जमा कराने के नाम पर उसके नाती को दो युवकों ने ठग लिया। उसके हाथ में रुमाल में मौजूद कागज पकड़ा गए और 25 हजार लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा में लालगोपालगंज उमराव निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक रामनाथ यादव अपने नाती विकास यादव के साथ पेंशन निकालने आए थे। उन्होंने पेंशन के 25000 रुपये निकाले। इस दौरान दो अनजान युवकों ने विकास से फार्म भरने को कहा।
विकास के पास पैसा देख दूसरे युवक ने उसे बताया कि वह उसके 40 हजार रुपये जमा करवा दे तो वह उसे एक हजार रुपये देंगे। विकास को झांसे में आता देख दोनों युवक उसे बातों में उलझाकर बैंक के बाहर कालेज रोड की तरफ लेकर चले गए। वहां उसके 25 हजार लेकर उसे रुमाल में लपेटकर कुछ कागज दे दिया। साथ ही कहा कि अपने पच्चीस हजार रुपये लेकर लेकर बाकी के रुपये जमा करा दो।
विज्ञापन

एक ने पैसे संभाले और दूसरा उसके साथ बैंक जाने लगा। अचानक वह मुड़कर भाग निकला। इस पर विकास ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागज भरे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वह लोग फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें