फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मे चल रही है भाजपा की लहर : मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 34.35
विज्ञापन


देश मे चल रही है भाजपा की लहर : मनोज तिवारी
माँ नायर देवी धाम में भाजपा की जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। देश में भाजपा की लहर चल रही है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, हर जगह भाजपा के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत रहे हैं। एनडीए देश की भलाई के लिए संघर्षरत है तो अन्य पार्टियां मलाई के लिए लगी हैं। यह बातें दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने बाबागंज विधानसभा के मां नायर देवी धाम हीरागंज में बुधवार को आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक चौकीदार बनना चाहता है। कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि 2014 में जब वह चुनाव लड़े थे तो उस समय तक क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ था। अब क्षेत्र में सड़कें और बिजली पहुंची है तो यह हमारी देन है। जनसभा को भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पन, ठाकुर प्रकाश सिंह, अवधेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, मंडल अध्यक्ष राममनोहर मौर्य, कुसुम सिंह, अखिलेश द्विवेदी, उदय शंकर पांडेय, पवन गौतम, पंकज सिंह, राजेश साहू, राजन मिश्रा, राकेश सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

मालगाड़ी की चपेट में आकर कटी महिला
ससुराल से मायके आई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। शौच करके लौट रही महिला ट्रेन की चपेट में आने से कट गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने में दी। देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के जिरवा बाग निवासी अशोक कुमार पटेल की पुत्री सुमन (20) की शादी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बवलिया गांव में हुई थी। इन दिनों सुमन अपने मायके जिरवा की बाग आई थी। मंगलवार की देर शाम वह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक की तरफ शौच के लिए गई थी। शौच के बाद वह लौट रही थी कि इस दौरान आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे कटने से उसकी मौत हो गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक पर अश्लील फब्ती कसने का मुकदमा दर्ज
कुंडा (ब्यूरो)। सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं पर अश्लील कमेंट करने के मामले में एक युवक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही युवक का चालान कर दिया गया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कदमपुर बेती गांव निवासी रजनीश शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला पर कुछ महिओं ने अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। देर रात एसआई इस्लाम अहमद की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पेड़ से गिरकर अधेड़ घायल
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के पुराना कुंडा निवासी बाबादीन (45) पुत्र गनेशीलाल किसी काम से एक पेड़ पर चढ़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

छात्र नेता को किया अधमरा
कुंडा(ब्यूरो)। मामूली विवाद में छात्र नेता को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबे पर लोग दौड़े तो युवक भाग निकले। कोतवाली क्षेत्र के शहावपुर गांव में बारात आई थी। इसमें गांव के अच्युत शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला भी शामिल होने गया था। वहां गांव के ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। लोगों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हेा गया था। आरोप है कि बाद में उन युवकों ने अच्युत श्ुाक्ला को उसके घर में मारापीटा गया। परिजनों ने अच्युत को इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोटो- 33
मतदाता जागरूकता के लिए छात्राओं ने निकाली रैली
कुंडा (ब्यूरो)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शेखपुर स्थित एमएएस महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय से निकलकर महरूपुर, शेखपुर सहित कई जगह घूमी। इसके साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। प्रबंधक इनाम अहमद ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने घर परिवार के साथ ही पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस दौरान डा.डीवी सिंह, मो.रईश अहमद, शैलेंद्र पांडेय, प्रबोधकांत, प्रमोद कुमार, लवलेश अहमद, पीके पांडेय, बेबी शमा, रासिका, शहाना, मुस्कान, वर्षा पांडेय, कीर्ति सिंह, अरविंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें