फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की रिपोर्ट का भी करेंगे सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांववालों से शिकायतों की पुष्टि करेगा चुनाव आयोग
पंचायत प्रतिनिधियों संग संभ्रांत लोगों का जुटाया जा रहा ब्योरा
लगातार मिलने वाली शिकायतों से निपटने की आयोग ने शुरू की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है लेकिन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। चुनाव के दौरान लगातार होने वाली शिकायतों की हकीकत जानने के लिए इस बार आयोग भी ग्रामीणों से ही सच्चाई जानने के मूड में है। ताकि शिकायत मिलते ही आयोग के नुमाइंदे उसकी हकीकत का पता लगा सकें। इसके लिए गांव स्तर पर लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव में अभी भले ही समय हो लेकिन अभी से तैयारियों का दौर तेज हो गया है। चुनाव आयोग के आदेश पर चुनाव की कवायद चल रही है। जिले से हर चुनाव में बड़े पैमाने पर शिकायतें होती हैं। प्रत्याशियों के साथ ही मतदाताओं को डराने धमकाने के अलावा बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। शिकायतों को निस्तारित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भेजा जाता है। ऐसे में आयोग के पास जब तक शिकायतों को निस्तारित कर रिपोर्ट भेजी जाती है, तब तक विलंब हो जाता है। आयोग के आदेश पर गांव के संभ्रांत लोगों के साथ ही लेखपाल, सेक्रेटरी, रसोइया, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार, रोजगार सेवक, प्रधान, बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों का पूरा ब्योरा व मोबाइल नंबर जुटाया जा रहा है। इन लोगों का मोबाइल नंबर आयोग की वेबसाइट पर फीड कराया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर चुनाव के दौरान शिकायतों की हकीकत खंगालने के लिए गांव के लोगों से सीधे बातचीत की जा सके। इसके लिए लेखपालों को लगाया गया है। वे गांव-गांव पहुंचकर लोगों का नंबर जुटा रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
अधिकारियों की रिपोर्ट का भी करेंगे सत्यापन
लोकसभा चुनाव के दौरान शिकायतों को निस्तारित करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया जाता है। यहां से निस्तारण के बाद रिपोर्ट आयोग को भेजी जाती है। प्रशासन द्वारा प्रकरण की रिपोर्ट का सत्यापन करने के लिए संबंधित इलाके के लोगों से फोन कर आयोग की टीम जानकारी लेगी। ताकि अधिकारियों द्वारा प्रकरण को लेकर गंभीरता से जांच करने की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें