फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने की वीडियो बनाने को लेकर बैंककर्मी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने की वीडियो बनाने को लेकर बैंककर्मी से मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। बैंक परिसर में रिश्वत लेने के आरोप की वीडियो बनाने पर बैंककर्मी और एक व्यापारी के बीच मारपीट हो गई। बैंककर्मी की शिकायत पर पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में पूरेगोलिया निवासी व्यापारी इश्तखार अहमद पैसा जमा करने गया था। उसी समय चिरकुट्टी निवासी एक आदमी बैंककर्मी प्रदीप सोनी पर आरोप लगा रहा था कि उसका लोन पास करने के बाद उससे जबरन 8000 हजार रुपये उसने ले लिए हैं। इश्तखार ने मोबाइल से इसकी वीडियो बना लिया। बैंककर्मी को इसकी जानकारी देर शाम को हुई। शुक्रवार को सुबह बैंक पहुंचने के बाद बैंककर्मी व्यापारी की दुकान पर पहुंचकर गालीगलौज करने लगा। इस पर इश्तखार ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। बैंककर्मी से मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व्यापारी को थाने उठा लाई। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें