फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय का हिंदी का पर्चा आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय का हिंदी का पर्चा आउट
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया बीए के हिंदी का प्रश्नपत्र
10 बजे से ही वाट्सएप पर दिखने से मचा हड़कंप, अधिकारियों ने आउट होने की नहीं की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय का बीए प्रथम हिंदी का पर्चा आउट हो गया। परीक्षा खत्म होने के एक घंटे पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने कुछ संभावित विद्यालयों के पास दबिश दी, लेकिन उनके हाथ कोई नहीं लगा। इस बारे में अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के एक घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल हो गया। प्रश्नपत्र को लोग शेयर करने लगे। इसके साथ ही चर्चाओं का बाजार गर्म हेा गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि कस्बे के ही एक महाविद्यालय से पर्चा लीक हुआ है। इसके साथ ही विद्यालय के पास ही लोग पर्चे को हल कर रहे हैं। इस पर्चे के बारे में सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। इस पर पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को नहीं मिला। फिलहाल प्रश्नपत्र के लीक होने की चर्चा पूरे दिन चलती रही। हालांकि इस बारे में अभी अधिकारी भी कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें