फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित जानवरों के मांस के साथ तीन धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित जानवरों के मांस के साथ तीन धराए
विज्ञापन

रानीगंज। प्रतिबंधित जानवरों के मांस के साथ पुलिस ने दौड़ाकर तीन लोगों को दबोच लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर दो युवक भाग निकले। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर रानीगंज थानाध्यक्ष ने बुधवार रात सराय भरतराय गांव की कसाई बस्ती में दबिश देकर 60 किलो प्रतिबंधित जानवर के मांस के साथ शफीक पुत्र तौफीक, रईश पुत्र तौफीक, शहवाज पुत्र कुद्दुस को दो चापड़, एक चाकू व तमंचा-कारतूस के साथ दबोच लिया। दो युवकों को पुलिस ने दौड़ाया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर वह भाग निकले। थाने पर पशु चिकित्सक डा. कमलेशचंद्र ने मांस का नमूना भरकर परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने तीनों युवकों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें