फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बिछेगा सडक़ों का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल
विज्ञापन

32 करोड़ से जोड़ी जाएंगी मुख्य मार्ग से गांव की सड़के
कच्चे रास्तों की सूरत बदलने की कवायद में जुटी जिला पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला पंचायत अब गांवों में सड़कों का जाल बिछाने की कवायद में लग गई है। लगभग 32 करोड़ की लागत से ग्रामीण अंचल के मुख्य मार्गों से गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्की सड़क में तब्दील करेगा। लोकसभा चुनाव के ऐलान के पहले ही जिला पंचायत इस पर मुहर लगाने की तैयारी में है।
जिले में 1255 ग्राम पंचायतें हैं। इन क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए हर साल जिला पंचायत का भी योगदान रहता है। शासन के निर्देश के बाद अब जिला पंचायत गांव की उन सड़कों को प्राथमिकता देकर प्रस्ताव में शामिल कर रहा है जो सड़के गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बस्तियों की ओर जाती हैं। अभी तक सदस्यों के प्रस्ताव को मनमाने ढंग से शामिल कर लिया जाता था। शासन के आदेश की जानकारी सदस्यों को भी दे दी गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता विकास में बाधक न बने, इसके लिए अभी से गांवों की कच्ची सड़कों की सूरत बदलने की कवायद में जिला पंचायत के अफसर जुट गए हैं। करीब 32 करोड़ रुपये की धनराशि से जिले में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए फरवरी में ही बैठक के जरिए नई सड़कों का प्रस्ताव सदस्यों से लिया जाएगा। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
पहले बीच रास्ते में बन जाती थी सड़कें
जिला पंचायत से पहले सड़कों का निर्माण मनमाने तरीके से कराया जाता था। सदस्य के प्रस्तावों पर बीच में सड़क बन जाती थी। आगे व पीछे कच्ची रहती थी। अब ऐसा नहीं होने पाएगा। सड़कों का निर्माण मुख्य मार्गों से ही कराया जाएगा। ताकि बस्तियों तक पक्की सड़क का निर्माण से आवागमन में सुविधा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें