फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सता पाने के लिए देवताओं को जाति-पाति में बांट रही भाजपा : आरएस कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 000
विज्ञापन

फिर सत्ता पाने के लिए देवताओं को जाति-पाति में बांट रही भाजपा : आरएस कुशवाहा
कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला
कहा, राम मंदिर के नाम पर जनता को बहकाया, विकास का पीट रहे ढिंढोरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटने वाली मोदी व योगी सरकार के कार्य धरातल पर कहीं नहीं दिख रहे हैं। जनता का रुख देखकर भाजपा के खेमे में बौखलाहट साफ दिख रही है। पहले जात-पात के नाम पर जनता को बहकाया, अब सत्ता के लोभ में हनुमानजी को भी जात-पात में बांटा जा रहा है। दलितों का वोट पाने को अब हनुमानजी को भी दलित बताया जा रहा है। यह बातें सोमवार को शहर के प्लाजा पैलेस में आयोजित बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने सिर्फ जनता की भावनाओं का मजाक उड़ाया है। जिसे जनता जान चुकी है। इससे बौखलाए भाजपा के शीर्ष नेता व पदाधिकारी अब भगवान को जाति-पाति मेें बांटकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के मामले को उठाते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया। कहा कि राम मंदिर निर्माण कराने का दावा करने वाली भाजपा सरकार जनता को बहका रही है। कहा कि मोदी सरकार के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी काला धन वापस नहीं आ सका। सभी एजेंडे पर सरकार फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गुंडे, माफिया हावी हैं। लूट, हत्या, छिनैती, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि सभी एक जुट होकर काम करें। ब्राह्मण भाईचारा के जिला संयोजक और सदर से पूर्व प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। इससे पहले बसपा नेता विजय मिश्रा बॉबी ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम ने किया। इस अवसर पर अमरेंद्र बहादुर, अनिल गौतम, अजमल खान, जगन्नाथ,, जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, दीपचंद्र, अश्वनी, सादिक अली, राम समाज गौतम, अजय , हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें