फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

00 अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो जरूर लगाएं 00

विज्ञापन
विज्ञापन
00 अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो जरूर लगाएं 00
विज्ञापन

फोटो......
स्वास्थ्य शिविर में 305 मरीजों की जांच
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भंगवा एएनएम सेंटर पर लगा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर विकास खंड के भंगवा एएनएम सेंटर पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुखपाल नगर पीएचसी के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाएं वितरित कीं। गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों को टीका लगाया। शिविर में कुल 305 मरीजों का इलाज हुआ।
शहर से पांच किमी दूर स्थित भंगवा एएनएम सेंटर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में सुबह साढ़े सात बजे से मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। सुखपाल नगर पीएचसी अधीक्षक के डॉक्टर दिनेश, डॉक्टर नयाब अंसारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा त्रिपाठी और डॉक्टर सबीना, एएनएम रामा देवी की टीम ने बारी-बारी से मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ कार्यालय से पहुंचे कर्मचारियों ने आयुष्मान भारत योजना, खसरा व रूबेला इंजेक्शन के बारे में जानकारी दी। दोपहर ढाई बजे तक मरीजों का इलाज किया गया। इस मौके पर लाल मोहम्मद, बीडीसी ताज मोहम्मद, ग्राम प्रधान दुर्गेश मौर्य, रवींद्र प्रजापति, दिनेश दुबेे, छोटेलाल, ब्रह्मा सरोज, अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन स्टैंड बना जिला अस्पताल, मरीज और तीमारदार परेशान
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल वाहन स्टैंड बन गया है। मार्केट आने वाले लोग अपनी कार व बाइक को अस्पताल परिसर में खड़ी कर रहे हैं। आसपास के दुकानदार भी बाइक व कार को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल परिसर में खड़ी कर देते हैं। इसके चलते एंबुलेंस के आने-जाने में दिक्कत होती है। रोजाना मेन गेट पर जाम लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें