फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से वंचित घरों को चिंहित करेगा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली से वंचित घरों को रोशन करने के लिए शुरू की गई सौभाग्य योजना में विद्युत विभाग के साथ ही अब डाक विभाग भी अपनी सहभागिता दर्ज करेगा। डाक विभाग को जिले में बिजली से वंचित घरों को चिंहित करने की जिम्म्मेदारी मिली है। डाक विभाग के कर्मी गांव- गांव भ्रमण कर ऐसे घरों को चिंहित कर रिपोर्ट विभाग को देंगे। ताकि हर घरों को बिजली मिल सके।
विज्ञापन


जिले में लगभग छह हजार ऐसे मजरे हैं जो बिजली से वंचित है। शासन अने पुरवों को रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना की शुरूआत की है। इसके लिए शासन की ओर से 389 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। पोल, तार, ट्रांसफार्मर, इंशुलेटर सहित विद्युतीकरण के काम में आने वाले सभी उपकरणों के लिए स्टोर भी बनाया गया है। सौभाग्य योजना का उद्वेश्य है कि गरीब- अमीर सभी के घरों में बिजली पहुंचाना है। इसके लिए मुफ्त में कनेक्शन वितरण किए जा रहें हैं।

मजरों को चिंहित करने व डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई सहित औपचारिकताओं को विद्युत विभाग की टीम पूरा करने में लगी हुई है। मगर बिजली से वंचित घरों को चिंहित करने में विद्युत विभाग अब डाक विभाग का सहारा लेगा। डाककर्मी गांव- गांव भ्रमण कर बिजली से वंचित घरों की तलाश करेंगे। विभागीय कर्मचारी बिजली से वंचित घरों को चिंहित कर उनकी सूची बनाकर शासन व विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट देंगे। इस बारे में प्रवर डाक अधीक्षक केएस वाजपेयी ने बताया कि बिजली से वंचित घरों को चिंहित करने के लिए टीमें तैयार की जा रहीं हैं।
विज्ञापन


टीमे गठित करने की तैयारी में डाक विभाग
जिले में 44 उपडाकघर है। 320 शाखा डाकघर है। विभागीय अधिकारी इस जिम्मेदारी को लेकर सजग हैं। डाक विभाग दो टीमें गठित करेगा। एक टीम घरों को चिन्हित करेगी तो दूसरी टीम सूची तैयार करेगी। ताकि जरूरत पड़ने पर बिजली विभाग के अफसरों को स्थलीय निरीक्षण भी करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें