फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। तहसील विधिक सेवा समिति ने विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारम्भ सिविल न्यायालय कुंडा परिसर से अपरमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कनेक्टिंग टू सर्व आयोजन के तहत 9 से 18 नवम्बर तक विभिन्न जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पैरा लीगर वालेंटियर और पैनल एडवोकेट घर-घर जाकर विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे। रैली सिविल न्यायालय से निकलकर पोस्टआफिस तिराहा, सर्किट हाउस, तहसील, कोतवाली, मेन चौराहा, बजरंग डिग्री कालेज, टीपी इंटर कालेज, सामुदायिक केंद्र होते हुए वापस दीवानी न्यायालय पहुंची।

इस दौरान न्यायालय मजिस्ट्रेट कुंडा अभिनव यादव, नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला ने कमजोर और गरीब लोगों केा मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सेवा, विधिक सेवा हेल्प लाइन नम्बर आदि की जानकारी पर्चे बांटकर दी। रैली में आगामी 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मेगा लोकअदालत के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान संतोष त्रिपाठी, श्यामनारायण, सुभाष पांडेय, अखिलेश शुक्ला, हरसू शरण, वैभव पांडेय, अजय मिश्र, अनिल शुक्ला, दिनेश बहादुर सिंह, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें