फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ मीटर दौड़ में अनीश, सोलर सौ मीटर में अखिलेश अव्वल 18-18-33

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। क्षेत्र के रायचंद्रपुर स्थित भट्ठीबाजार में जय बाबा रामसिंह स्मारक दौड़ प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में अनीश गुप्ता और 1600 मीटर दौड़ में अखिलेश सिंह और पांच किलोमीटर (किमी) दौड़ में संदीप कुमार यादव ने बाजी मारी है। जबकि बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वंदना यादव प्रथम और आंचल यादव दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गौराडांड स्थित जय बाबा रामसिंह स्मारक दौड़ प्रतियोगिता में ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने प्रतियोगिता में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में शत्रुघ्न वर्मा प्रथम, प्रमोद यादव द्वितीय, मनोज वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अनीश गुप्ता प्रथम, कलाम द्वितीय, रिंकू यादव तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अखिलेश सिंह प्रथम, राजमणि तिवारी द्वितीय, विपिन गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पांच किमी दौड़ प्रतियोगिता में संदीप कुमार यादव प्रथम, शैलेंद्र कुमार यादव द्वितीय, राकेश वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में वंदना यादव प्रथम, आंचल यादव द्वितीय, हेमा वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह और योग प्रशिक्षक दुर्गेश योगी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बबलू सिंह, शिव कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, कालू सिंह, अभयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें