फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की तरह जीएसटी के फैसले को भी सराहेगी जनता : स्वाती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने कहा नोटबंदी के फैसले की तरह ही जनता जीएसटी को भी सराहेगी, इसे लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि लागू होने के बाद इसके सार्थक परिणाम आएंगे और सभी को इसका लाभ मिलेगा। गुरुवार को शहर के बाबागंज स्थित होटल में योगी सरकार के 100 दिनों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के अपने नारे को ध्यान में रखकर जाति, महजब के भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


किसानों के हित में किसान कर्ज माफी योजना, 5000 गेहूं क्रय केंद्र, गन्ना किसानों के करोड़ों का भुगतान व आलू खरीदकर किसानों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया है। इसके अलावा प्रदेश भर की गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने, बिजली की समस्याओं से जूझ रहे प्रदेशवासियों के लिए सक्रिय पहल की है। शहर में 24, तहसील में 20 व गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने तथा चिकित्सकों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने का काम किया गया है। महापुरुषों के नाम पर अवकाश के बदले विद्यालयों में संगोष्ठी व वीआईपी कल्चर समाप्त किए जाने का निर्णय ऐतिहासिक रहा। वहीं 166 मॉडल स्कूलों के माध्यम से अच्छी शिक्षा व कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का भी निर्णय लिया गया है।

यूपी-राजस्थान को परिवहन से जोड़ने, कैलाश मानसरोवर मेें यात्रियों के लिए भवन निर्माण, कन्या भ्रूण हत्या को रोक ने के लिए मुखबिर योजना, 150 एंबुलेंस के संचालन, अवैध बूचड़खाने व अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने, एंटी रोमियो टास्क बनाए जाने व अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार द्वारा अहम पहल की गई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार यूपी में विकास को लेकर कटिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, नगर मंत्री रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गायब रहे अपना दल और भाजपा के विधायक
शहर के बाबागंज स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में योगी सरकार के 100 दिनाें के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने आईं प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह के साथ जिले के भाजपा व अद विधायक कहीं नजर नहीं आए। रानीगंज के भाजपा विधायक धीरज ओझा, सदर के अद विधायक संगमलाल गुप्ता के साथ विश्वनाथगंज विधायक भी गायब रहे। प्रभारी मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी के साथ महज चंद भाजपा नेता रहे। इस बाबत पूछने पर प्रभारी मंत्री असहज नजर आईं। पट्टी विधायक मोती सिंह की गैरमौजूदगी की बाबत कहा कि वह अपने प्रभार वाले जिले में हैं। विधायकों की गैरमौजूदगी पर सटीक उत्तर नहीं दे सकीं। उधर, सदर से अपना दल विधायक संगमलाल गुप्ता समेत अन्य विधायकों का कहना था कि प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की किसी तरह की सूचना उन्हें नहीं दी गई थी।

जिले में बढ़ते अपराध पर मांगने लगीं सूची
लूट की घटनाओं को पुलिस द्वारा झुठलाने व बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर सवाल पूछने पर प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह घटनाओं की सूची मांगने लगीं। हालांकि उन्होंने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी।

प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में तीन बार कटी बिजली
प्रभारी मंत्री की करीब 40 से 45 मिनट की बातचीत के दौरान तीन बार बिजली कटी। जिस समय वह बिजली व्यवस्था पर बोल रही थीं, उसी समय बिजली गुल हो गई। इसके बाद वार्ता के दौरान आवाजाही का खेल जारी रहा। बिजली कटौती के सवाल पर उन्होंने जल्द ही इस पर सार्थक पहल करने की बात कही।

टिप्पणी करने के लायक नहीं हैं आजम
फौजियों पर विवादित बयान देने वाले सपा के कद्दावर नेता आजम खान के बारे में पत्रकारों ने सवाल किया तो जवाब में प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि वह टिप्पणी करने लायक नहीं हैं। वह अक्सर ऐसे बयान देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें