फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा-बाबागंज में 50.95 प्रतिशत मतदान

Tue, 07 May 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कौशांबी संसदीय क्षेत्र की कुंडा और बाबागंज विधानसभा में सोमवार को 50.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की बेरुखी के चलते मतदान प्रतिशत घट गया।

विज्ञापन


कुंडा विधायक राजाभैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज सहित लगभग दस लोगों को नजरबंद किया गया था। फिलहाल बगैर किसी हिंसा के मतदान समाप्त होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इधर, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने मतदान कार्मिकों और सुरक्षा कर्मियों को धन्यवाद दिया है। 

पांचवें चरण में जिले की कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में सोमवार को हुए मतदान में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। पंजाब पुलिस, सीआरपीएफ, पंजाब कमांडो के जवानों की सख्ती के चलते किसी भी बूथ पर अप्रिय वारदात नहीं हुई। मंडलायुक्त आशीष गोयल, आईजी मोहित अग्रवाल के साथ ही डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी एस आनंद टीम के साथ कुंडा और बाबागंज का भ्रमण करते रहे। फोर्स के साथ निकलने वाले अफसरों जिधर पहुंचते थे, बूथ पर मौजूद शरारतीतत्व पहले ही किनारा काट जाते थे।
विज्ञापन


सोमवार को कुंडा और बाबागंज में हुए औसत मतदान का प्रतिशत 50.95 रहा। बाबागंज विधानसभा में 50.50 और कुंडा विधानसभा में 51.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। मतदाता जागरूकता अभियान का इन दोनों क्षेत्रों में कोई असर देखने को नहीं मिला। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बाबागंज में 49.0 प्रतिशत और कुंडा के 53.0 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था।

सोमवार को मतदान में गड़बड़ी को देखते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराजप्रताप सिंह राजाभैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रकाश सिंह सहित लगभग दस लोगों को नजरबंद किया गया था। कुंडा विधायक राजाभैया ने शाम साढ़े पांच बजे बेंती बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। सोमवार को 724 बूथों पर हुए मतदान में किसी भी बूथ से अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। दोनों विधानसभाओं में शांतिपूर्ण मतदान होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें