फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने बरपाया कहर , दर्जनभर किसानों की फसल जली

Tue, 07 May 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से तीन लोगों के घर जल गए। करीब दर्जनभर किसानों की फसल जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन



रानीगंज थाना के बसहा निवासी रामआसरे रजक के घर के सामने  सरपत में संदिग्ध दशा में आग लग गई। लपटों ने रामआसरे के छप्पर और पशुशाला को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। इससे छप्पर रखे गृहस्थी के सामान जल गए। पशुशाला में बंधीं दो बकरिया जल मरीं। सूचना पर पहुंच दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 


 उधर,  रानीगंज के श्रीपुर जामताली निवासी विजय कुमार हरिजन के छप्पर में सोमवार दोपहर आग लग गई। इससे अनाज और गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। विजय के घर से उठी चिंगारी ने पड़ोसी कमलेश के छप्पर को भी अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गृहस्थी के सामान जल गए। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर में संदिग्ध दशा में आग लगने से आधा दर्जन किसानों की फसल जल गई। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें