48 more people found infected, number of corona patients reached 3603 in the district
जिले में कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर 48 नए केस सामने आए। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3603 पहुंच गई है। अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर के बाद अब एसआई नसरुद्दीन और एएसआई राकेश सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुखपाल नगर पीएचसी में हुई जांच में दो लोग संक्रमित मिले। लालगंज सीएचसी में 26 लोगों की जांच हुई। इनमें रानीगंज कैथोला पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही, कोठाइया गांव का युवक, छेमर सराय की महिला और अर्जुनपुर का अधेड़ संक्रमित मिला। कुंडा के जाखामई तिवारीपुर का एक युवक भी कोरोना की चपेट में आ गया है।