पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण करते डीएम मार्कण्डेय शाही।
- फोटो : PRATAPGARH
पट्टी तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान कुल 147 शिकायतें आईं, जिसमें से मौके पर 6 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
147 शिकायतों में से 55 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 32, विकास विभाग से 26, समाज कल्याण विभाग की 01, शिक्षा विभाग की 2, स्वास्थ्य विभाग की 2 एवं 29 अन्य विभागों से संबंधित रहीं। इस मौके पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।
शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है, उस आख्या का परीक्षण जनपदस्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य, उपजिलाधिकारी पट्टी डीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।