फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएच बालिका इंस्टीट्यूट के प्रबंधक को मिलेगा राष्ट्रीय गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 27
विज्ञापन


एमएच बालिका इंस्टीट्यूट के प्रबंधक को मिलेगा राष्ट्रीय गोल्ड मेडल
बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर बैंकाक में होंगेे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट करने के लिए विद्यालय प्रबंधक को राष्ट्रीय गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह ग्लोबल अचीवर फाउंडेशन थाईलैंड के बैंकाक में आयोजित करने जा रही है। इसके लिए उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
कुंडा के बरई गांव स्थित एमएच बालिका इंस्टीट्यूट में बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। इसमें ज्यादातर बालिकाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से शामिल हैं। इस इंस्टीट्यूट में दी जा रही बालिकाओं को शिक्षा और प्रबंधक के बालिका शिक्षा में सतत प्रयास को लेकर उन्हें ग्लोबल अचीवर फाउंडेशन ने राष्ट्रीय गोल्ड मेडल से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। फाउंडेशन थाईलैंड के बैंकाक में अतर्राष्ट्रीय एकीकरा और विश्व शांति के लिए नैनो थाई समिट कार्यक्रम का आयोजन 15 फरवरी को करेेगा। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में लोगों के बौद्धिक अवसरों को उजागर करने का कार्य होगा। फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने और सम्मानित करने के लिए बरई गांव निवासी मुमताज अहमद को बुलावा पत्र भेजा है।
विज्ञापन


जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार
बाबागंज (ब्यूरो)। संग्रामगढ़ पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना क्षेत्र के अस्थवां में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान सतीश उर्फ नन्चे पुत्र किशोरी, हरिकेश पुत्र रामसुमेर, अमर बहादुर पुत्र नकुल, संगमलाल पुत्र सरयू निवासी अस्थवां थाना संग्रामगढ़ मौके पर जुआ खेलते हुए मिल गए। पुलिस ने फड़ से 230 रुपये बरामद कर पकड़े गए सभी लोगों को थाने ले आई। इसके बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हालांकि बाद में सभी को थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया गया।

फोटो- 24
गुमटियों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत उड़ाया हजारों का सामान
बाबागंज(ब्यूरो)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र की स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने थाने से चंद कदम की दूरी पर पान विक्रेता राजेंद्र पटेल की गुमटी का ताला तोड़ दिया। इस दौरान उसमें रखा हजारों का सामान तथा करीब पांच हजार नगद रुपये उठा ले गए। इसी तरह से उसी के बगल में स्थित एक एक होटल का भी ताला तोडक़र हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दूकानदारों ने इसकी तहरीर थाने में दी है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि विगत एक वर्ष में संग्रामगढ़ बाजार में करीब आधा दर्जन चोरियां हो चुकी हैं लेकिन संग्रामगढ़ पुलिस एक भी चोरी का खुलासा करने मे नाकाम रही है।

फोटो- 25
नेत्र शिविर में 80 मरीजों की आंखों की हुई जांच
परियावां (ब्यूरो)। सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के तत्वावधान में न्यू जीवन मार्केट हरदेव नगर परियावा में आयोजित नेत्र शिविर में 157 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसमें 52 मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए मरीजों को चित्रकूट के लिए भेजा गया। इसके अलावा 80 मरीजों को जांच कर निशुल्क दवा दी गई। 25 लोगों को चश्मा वितरित किया गया और 15 मरीज समलबाई, 10 मरीज रेटीना के चिन्हित किए गए। नेत्र शिविर में डा. शशिभूषण तिवारी, अमित द्विवेदी, मनोज यादव, राजाराम सेन, शिवशंकर आदि ने नेत्र शिविर में लोगों का परीक्षण किया। इस अवसर पर नेत्र शिविर का शुभारंभ डा. सतपाल वर्मा व समाजसेवी सुरेश यादव ने किया। इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि आंखें अमूल्य है। इनके बगैर दुनिया नहीं दिखती। मेरा निरंतर प्रयास इस दिशा में जारी रहेगा।इस अवसर पर विवेक साहू, श्रीनाथ मौर्य, वीरेंद्र यादव, मनोज शुक्ला, रिजवान आदि लोग रहे।

फोटो- 26
घर के सामने खड़ी अपाचाी में अराजकतत्वों ने लगाई आग
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के रिखैयापुर निवासी भगत प्रसाद यादव की बाइक घर के सामने खड़ी थी। रात में अराजकतत्वों ने उनकी बाइक में आग लगा दी। इससे उनकी बाइक पूरी तरह से जल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक के अवशेषों को थाने उठा लाई। इस मामले में भगत प्रसाद यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार की शाम भगत यादव और उनके पुत्र राजेश यादव के बीच किसी बात के लिए लड़ाई हुई थी। इसके चलते वह बाइक ले आया था। उसने ही बाइक जला दी पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- 28
हिरण को दौड़ाकर कुत्तों ने नोचा, मौत
कुंडा(ब्यूरो)। गांव में भटककर आए हिरण को कुत्तों ने दौड़ाकर नोंच डाला। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस की सूचना पर वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और उसका इलाज कराया। हालांकि चार घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरई गांव में बुधवार सुबह एक हिरण भटकर आ गया। गांव के कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया और काटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल हिरण का पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। इसके बाद उसे वन विभाग के एक कमरे में रख दिया। हालांकि चार घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इस पर वन रेंजर शिवशंकर ने उसे कार्यालय परिसर में ही दफन करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें