फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में गंदगी देख बिफरे डीएम, नाजिर को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र-----
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में गंदगी देख बिफरे डीएम, नाजिर को फटकारा
बोरियों में भरकर फेंकी हुई थीं फाइलें
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार ने औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट में गंदगी देखकर बिफर पड़े। बोरियों में पड़ीं फाइलों को देखकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। कर्मचारियों के नहीं बोलने पर नाजिर सदर को फटकार लगाते हुए अविलंब व्यवस्थित करवाने के लिए कहा। अभिलेखागार के बस्तों पर भारी धूल जमा होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई और नियमित सफाई करने को कहा।
बुधवार को अचानक डीएम शंभु कुमार कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने निकल पड़े। राजस्व अभिलेखागार के कक्ष में बोरियों में भरकर काफी पत्रावलियां जमीन पर फेंकी हुई थीं। जगह-जगह कोने में कूड़े के ढेर लगे थे। डीएम ने सहायक राजस्व अभिलेख पाल रमेश चंद्र को फटकार लगाते हुए दो दिन के अंदर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में देखा कि अभिलेखागार की छत की दीवार पर सीलन हो गई है। बरसात के दिनों में पानी भी आता है। एडीएम मनोज कुमार सिंह को राजस्व अभिलेखागार की छत को अविलंब दुरुस्त कराने को कहा। उन्होंने कलेक्ट्रेट में डस्टबिन लगवाने के साथ ही साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चित्र---
साहब, लेखपाल दे रहा उजाड़ने की धमकी
प्रतापगढ़। साहब, लेखपाल हम लोगों को उजाड़ने की धमकी दे रहा है, हमारे पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है, हमारी मदद करिए। रानीगंज तहसील के बिच्छूर गांव से आए मुसहरों ने बुधवार को डीएम आवास पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई।
रानीगंज तहसील के बिच्छूर गांव निवासी नन्हकी वनवासी, गुलाब,राजमणि, राधेश्याम, रमेश, चंद्रशेखर और अनिल अपने परिवार के साथ बुधवार को डीएम आवास पहुंचकर अपना व्यथा सुनाई। अनुसूचित जनजाति के परिवारों का आरोप था कि स्थानीय लेखपाल हम लोगों को उजाड़ने की धमकी दे रहा है। गांव के लोगों ने बहुत मिनन्त की, मगर लेखपाल सुविधा शुल्क मांगता है, नहीं देने पर खाली करने को कह रहा है। डीएम को अपनी व्यथा सुनाकर न्याय मांगा है।

महिला डिग्री कालेज का वार्षिकोत्सव 18 को
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)।क्षेत्र के दयाशंकर जगदीश बहादुर महिला महाविद्यालय लोहंगी का वार्षिकोत्सव 18 फरवरी को सुबह दस बजे से होगा। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने दी है।
विज्ञापन


हरियाली नष्ट कर रहे आवारा पशु
जगेशरगंज (ब्यूरो)। किसानों की लहलहाती फसलों को आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं। पूरे पीतांबर, जगेशरगंज, पाराहमीदपुर में शाम होते ही जानवरों का झुंड खेतों में टूट पड़ता है। इससे लहलहाती फसल नष्ट हो जाती है। आलम यह है कि किसान दिन और रात में खेतों की रखवाली कर रहे हैं, मगर मौका पाते ही आवारा पशु खेतों में घुस जाते हैं और फसलों को नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें