फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में बाबूगंज की टीम ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में बाबूगंज की टीम ने जीता खिताब
अहलादगंज में आयोजित हुआ जनसत्ता वालीबॉल टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाबूगंज की टीम ने रामपुर बजहा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में दर्जनों टीमों ने भाग लिया।
क्षेत्र के अहलादगंज में स्व. शब्बीर अली स्मारक जनसत्ता वालीबॉल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने किया। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने खिलाडिों से परिचय प्राप्त करके और फीता काटकर किया मैच का शुभारंभ किया। इसके बाद माघी, अहलादगंज, बाबूगंज, रामपुर बजहा, महेशगंज, पुरमई सुल्तानपुर, सियारामगंज आदि टीमों के बीच मुकाबले हुए। अंत में फाइनल मुकाबला बाबूगंज और रामपुर बजहा के बीच खेला गया। तीन सेटों में खेले गए मैच में बाबूगंज की टीम 21-7, 15-21, 12-21 से विजेता बनी। विजेता टीम को ग्राम प्रधान कुंवर मुन्नु सिंह ने ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ सदर बबिता सिंह, प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, कुंवर राजवर्धन सिंह बच्चा, दिवाकर प्रताप सिंह, संजय सिंह, नसीम, रज्जब अली, इरफान, बब्बू कोटेदार, गुड्डू तिवारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान अन्नू सिंह, पिंटू मिश्रा, सोनू सिंह, राजेश कुमार पांडेय, प्रभाकर पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-
शिक्षा के साथ बच्चों में विकसित करें संस्कार : कुलपति
छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए सबसे जरूरी है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार विकसित किया जाए। यदि ऐसा होता है तो न सिर्फ बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करते हैं, बल्कि देश के बेहतर नागरिक के रूप में स्थापित होते हैं। यह बातें परमेश्वर प्रसाद मेवालाल डिग्री कालेज में संस्थापक व पूर्व प्रधानाचार्य स्व.मेवालाल वर्मा की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने कहीं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा में बेहतर परिणाम आना जरूरी है लेकिन सबसे जरूरी है कि बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और उनमें बौद्धिक क्षमता का विकास हो। इसके लिए जरूरी है कि विद्यालय परिवार के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक भी अपने बच्चों पर ध्यान दें, ताकि उनका विकास होता रहे। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों में संस्कार भी बहुत जरूरी है। विद्यालय के शिक्षक कुम्हार का काम करते हैं। जो बच्चों को जो चाहे जो स्वरूप दे सकते हैं। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि अगले जयंती समारोह तक विद्यालय को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र व संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बचपन प्ले कॉन्वेन्ट स्कूल, परमेश्वर प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, परमेश्वर प्रसाद मेवालाल डिग्री कॉलेज, डीएलएड विभाग की छात्र, छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, प्रहसन, कौव्वाली, दहेज प्रथा पर नाटक, राधाकृष्ण का एकल नृत्य आदि प्रस्तुत कर लोगों को चमत्कृत कर दिया। प्रबंधक व कुलदीप पटेल और सचिव दुर्गेश पटेल ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में कुलपति राजेंद्र प्रसाद और क्षेत्रीय पत्रकारों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन शिव कुमार, हीरालाल गुप्ता एवं साल्वी शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, प्रमुख होलागढ़ मनोज तिवारी, प्रो. केके यादव, डीएलएड विभागध्यक्ष धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक सतीशचंद पटेल, प्रधानाचार्य रामदेव यादव, रेशम लाल पटेल, अरुण प्रताप सिंह पप्पू, कुंवर मोहित सिंह, नूरआलम फारूकी गुड्डू, संजय सिंह बीडीसी, राजवर्धन सिंह, राजेश पांडेय, शिव कुमार पटेल प्रधान, अरविंद पटेल, प्रमोद पटेल, राजेश तिवारी, आनंददेव पांडेय, सौरभ आदि मौजूद रहे।

फोटो-
मौनी पर लगाई पुण्य की डुबकी
अमावस्या पर स्नान करने को गंगा घाट पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़
कोहरे और ठंड पर भारी पड़ी लोगों की आस्था
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। मौनी अमावस्या पर कालाकांकर घाट पर स्नान के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भारी ठंड और कोहरा होने के बाद भी लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा की।
गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दानकर पुण्य लाभ अर्जित किया। चार पहिया व दुपहिया वाहनों की कतार लगी रही। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर लगातार जाम लगा रहा। गंगाघाट से लेकर आलापुर सहित चौराहों पर फोर्स तैनात रही। नवाबगंज पुलिस चार पहिया वाहनों को इंटर कालेज कालाकांकर डिग्री कॉलेज परिसर में पार्किंग व्यवस्था कराई गई थी। गंगा घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। घाट हर हर गंगे, हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहा। यह क्रम भोर से शाम चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन


डाकखाने से लोगों नहीं मिल रहे कागजात
परियावां (ब्यूरो)। विकास क्षेत्र कालाकांकर के परियावां का डाकघर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। डाकघर कशे खुलने व बंद होने, डाक वितरण का कोई समय निर्धारित नहीं है। इससे डाक सामग्री के लिए लोगो को 5 किलोमीटर दूर कालाकांकर डाकघर जाना पड़ता है। डाक वितरण में भी लापरवाही बरती जा रही है। इससे लोगों के जरूरती कागजात समय से नहीं मिल पा रहे हैं। समय से डाकघर न खुलने से अभी तक लोग पोस्टमैन को देख भी नहीं सके हैं। डाक वितरण की लापरवाही की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की, लेकिन संतोषजनक कारवाई नहीं हुई। डाक वितरण में बिना पैसे लिए डाक सामग्री न देने की भी शिकायतें लगातार आ रही हैं। लोग डाक के द्वारा आने वाली सामग्री पैनकार्ड, एटीएम, आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कॉल लेटर के लिए डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको कागजात नहीं मिल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें