फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत : मोती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता/विश्वनाथगंज। क्षेत्र के खुशहालगंज बाजार में जनजागरण समिति के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें निखारने की जरूरत है।
विज्ञापन


विश्वनाथगंज बाजार से मानधाता संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को कल्याणकारी बताया। उन्होंने मानधाता क्षेत्र की रहने वाली समीक्षा अधिकारी शिल्पी सिंह, प्रदीप सिंह, डाक्टर पूजा पटेल व श्वेता पटेल, लेफ्टिनेंट ऋषभ सिंह, प्रवक्ता आसिफ अंसारी, ममता त्रिपाठी, पीसीएस अधिकारी दीपक सिंह, एसडीएम प्रदीप सिंह, रिटायर शिक्षक माताबारह मिश्र, मो. आसार, विवेक सिंह, अनुज सिंह, रामलाल आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शनिदेव धाम के महंत परमात्मा महराज एवं संचालन शिवशंकर सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी अब्दुल सलाम मुन्ना, सूर्यभान सिंह, राधेश्याम सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, हरिवंश सिंह, नवीन सिंह, रंजीत सिंह, राम प्रकाश पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, डॉ. रमेश अग्रहरि, प्रवीण सिंह, सिद्धार्थ पांडे, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें