फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मानक के अनुरूप नहीं हैं कालेज 18-53-32

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की पहल शुरू कर दी गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओें के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए कालेजों से आधारभूत सूचना प्रपत्र में जितनी जानकारी मांगी गई है और उसके अनुरूप कालेज खरे नहीं उतर पा रहे हैं। बावजूद इसके कालेजों द्वारा सूचना प्रपत्र के सारे कालम भर कर खानापूरी की जा रही है।

बीते सत्र में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों पर तमाम अव्यवस्था देखने को मिली थी। हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के कुशल संपादन के लिए 334 बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र के लिए तय मानक पर कई केंद्र खरे नहीं उतर पाए थे। जांच के दौरान विभाग द्वारा उन बिंदुओं पर ध्यान दिया गया था। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 की तैयारी के क्रम में विभाग ने केंद्र बनाए जाने के लिए मानक के कई और कालम बढ़ा दिए हैं। केंद्रों के निर्धारण के लिए सभी कालेजों से आधारभूत सूचना प्रपत्र में उन महत्वपूर्ण 16 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


इसमें सीसीटीवी कैमरा, संपूर्ण कम्यूटर सिस्टम एवं दो कक्ष कंप्यूटर आपरेटरों की व्यवस्था, स्थायी बिजली व्यवस्था न होने की स्थिति में पूरे परीक्षा काल में जनरेटर की व्यवस्था, कालेज में अगिभनशमन उपकरणों की व्यवस्था, कालेज संपर्क मार्ग से जुड़ा है, जिससे की परीक्षाओं का पर्यवेक्षण सुगमता से किया जा सके, शुद्ध पेयजल व शौचायल, एप डाउनलोड कर विद्यालय की यूजर आईडी एवं पासवर्ड के द्वारा लागिन करें, जिससे की मैपिंग सुनिश्चित हो सके, सहित प्रमुख 16 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


सूचना प्रपत्र के कालमों पर गौर करते हुए कालेजों का हाल देखें तो सूचना प्रत्र के क ई कालम बाकी रह जाएंगे। न तो सीसीटीवी लगे हुए हैं और न ही अगिभनशमन यंत्र ही कालेजों में टंगा मिलेगा। मजे की बात यह है कि परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण के लिए कालेजों द्वारा सूचना प्रपत्र में दिए कालमों को भरकर खानापूरी की जा रही है।

परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मानक के अनुरूप नहीं हैं कालेज
सूचना प्रपत्र में मंागी जानकारियों के 16 बिन्दुओं के क्र म में कालेजों द्वारा की जा रही खानापूरी
यूपी बोर्ड 2018 के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए सूचना प्रपत्र की प्रक्रि या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें