फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नौ प्रधान पद के लिए 40 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों के उपचुनाव को लेकर सोमवार को ब्लाॅकों में सरगर्मी देखने को मिली। नौ प्रधान पद के लिए 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन बीडीसी और 34 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर एक-एक नामांकन होने से सभी के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

जिले में नौ प्रधान, चार बीडीसी सदस्य और 40 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन के लिए सोमवार को आखिरी दिन था। गहमा गहमी के बीच कालाकांकर के अंतामऊ में बीडीसी सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि जनवामऊ से केवल महदेई ने ही अपना पर्चा भरा। वहीं संडवाचंद्रिका के खैरागौरबारी से सुरेंद्र कुमार व लालगंज विकासखंड के अमावां से धीरेंद्र कुमार पांडेय ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इसके अलावा 40 ग्राम पंचायतों सदस्य पद पर 34 प्रत्याशियों ने अपने वार्ड पर नामांकन किया। एक सीट पर दो प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। जबकि पांच सीट पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

लालगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में प्रधान पद के लिए सात व लक्ष्मणपुर विकासखंड के इटौरी से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बाबागंज ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मालाधर छत्ता से चार, कोड़राखुर्द से पांच, डिहवा जलालपुर से दो, सराय गोपाल से छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मालाधर छत्ता से अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद के लिए मृत महिला प्रधान की सास और ननद समेत चार ने नामांकन दाखिल किया। डिहवा जलालपुर से मृतक प्रधान करुणेश भारती की पत्नी अनिका सिंह और उनकी बड़ी भाभी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
शिवगढ़ विकासखंड के जयरामपुर से चार, मानधाता के तरौल से सात और तरौल से दो प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की वापसी होने के बाद निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी। नाम वापसी 24 जुलाई को, मतदान छह अगस्त को होगा। मतगणना आठ अगस्त को ब्लाॅक में ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें