फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल जज समेत कोरोना संक्रमित मिले 39 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई। चौबीस घंटे के भीतर 39 लोग संक्रमित मिले। एक सिविल जज भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 3046 पहुंच गई है। अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गुरुवार को हुई जांच में शहर में महिला जज, साइबर कैफे संचालक संक्रमित मिले। वहीं लालगंज के नेताजीपुरम में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रानीगंज कैथौला का एक स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित हो गया है। रानीगंज इलाके में कायस्थपट्टी की एक महिला संक्रमित मिली है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3046 हो गई है। 37 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। गुरुवार को कम मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सैनिटाइज की जाएगी कचहरी
शुक्रवार को कचहरी बंद रहेगी। एक महिला जज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला जज ने शुक्रवार को कचहरी में अवकाश घोषित किया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें