फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: माघ मेले में चलेंगी 35 स्पेशल बसें

Sat, 30 Dec 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम माघ मेला की तैयारी में जुट गया है। इस बार 35 स्पेशल बसों के संचालन किया जाएगा। निगम की बसें इस बार गांव के बाजारों से चलकर संगम तक जाएंगी। शासन की ओर से आए आदेश के बाद एआरएम तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

माघ मेला का पहला स्नान पर्व 14 जनवरी को है। किसी भी दर्शनार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए शासन की ओर से रोडवेज बसों के संचालन के लिए आदेश आया है। रोडवेज एआरएम पीके कटियार ने बताया कि जिन बसों में थोड़ी बहुत खामियां हैं, उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार प्रत्येक बाजार से निगम की एक-एक बस चलेगी।

वहीं अयोध्या में रामलला के विराजमान होने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतापगढ़ से अयोध्या के लिए सीधे रोडवेज बस सेवा संचालित की जाएगी। जिले से अयोध्या के लिए महज चार बसें चलती हैं। माना जा रहा हे कि श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनपद से ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन करने जाएंगे। एआरएम ने कहा कि अयोध्या और चित्रकूट के लिए तीन बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें